मानव शरीर तन्त्र | शरीर की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई कोशिका है। समान कोशिकाएँ मिलकर ऊतक बनाती हैं। ऊतक मिलकर अंग तथा अंग मिलकर अंग-तन्त्र बनाते हैं। मानव के शरीर में विभिन्न प्रकार के अंग-तन्त्र; जैसे- पाचन, श्वसन, परिसंचरण, मांसपेशी, अस्थिकंकाल, जननतन्त्र तन्त्रिका तथा अन्तःस्रावी तन्त्र उपस्थित होते हैं।
मानव शरीर से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण तथ्य
तथ्य | स्थिति / मात्रा |
अस्थियों की कुल संख्या | 206 |
सबसे छोटी अस्थि | स्टेपीज (मध्य कर्ण में) |
सबसे लम्बी अस्थि | फीमर (जंघा में) |
कशेरुकाओं की कुल संख्या | 33 |
पेशियों की कुल संख्या | +639 |
सबसे लम्बी पेशी | सारटोरियस |
बड़ी आँत की लम्बाई | 1.5 मी (4.9 फीट) |
छोटी आँत की लम्बाई | 6.25 मी (20 फीट) |
यकृत का भार (पुरुष में) | 1.4-1.8 किग्रा |
यकृत का भार (महिला में) | 1.2-1.4 किग्रा |
सबसे बड़ी ग्रन्थि | यकृत |
मानव शरीर से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण तथ्य
सर्वाधिक पुनरुद्भवन की क्षमता | यकृत में |
सबसे कम पुनरुद्भवन की क्षमता | मस्तिष्क में |
शरीर का सबसे कठोर भाग | दाँत का इनेमल |
सबसे बड़ी लार ग्रन्थि | पैरोटिड ग्रन्थि |
शरीर का सामान्य तापमान | 98.4°F (37°C) |
शरीर में रुधिर की मांत्रा | 5.5 ली |
हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा (पुरुष में) | 13.16g/dl |
हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा (महिला में) | 11.5-14g/dl |
श्वेत रुधिर कोशिकाओं (WBCs) | 5000-10000/cumm |
सबसे छोटी श्वेत रुधिर कोशिका | लिम्फोसाइट |
सबसे बड़ी श्वेत रुधिर कोशिका | मोनोसाइट |
लाल रुधिर कोशिकाओं का जीवनकाल | 120 दिन |
श्वेत रुधिर कोशिकाओं जीवनकाल | 2-5 दिन |
रुधिर का थक्का बनने का समय | 3-8 मिनट |
सर्वग्राही रुधिर वर्ग | AB |
सर्वदाता रुधिर वर्ग | O |
सामान्य रुधिर दाब | 120/80 Hg |
वयस्क में हृदय गति’ | 72 बार प्रति मिनट |
सबसे बड़ी धमनी | एब्डोमिनल एरोटा |
वृक्क का भार | 150 ग्राम |
मस्तिष्क का भार | 1220 से 1400 ग्राम |
मेरुदण्ड की लम्बाई | 42-45 सेमी |
क्रेनियल तन्त्रिकाओं की संख्या | 12 जोड़ी |
स्पाइनल तन्त्रिकाओं की संख्या | 31 जोड़ी |
सबसे लम्बी तन्त्रिका | सिऐटिक |
सबसे पतली एवं छोटी तन्त्रिका | ट्रॉक्लियर |
सबसे बड़ी तन्त्रिका | ट्राइजेमिनल |
सबसे बड़ी कोशिका | तन्त्रिका कोशिका (न्यूरॉन) |
सबसे बड़ी अन्तःस्रावी ग्रन्थि | थायरॉइड |