- ब्रह्माण्ड |
- टॉलेमी ने माना कि ब्रह्माण्ड के केन्द्र में पृथ्वी है वहीं कॉपरनिकस ने (1543 ई.) सूर्य को ब्रह्माण्ड के केन्द्र में माना।
- अरस्तू ने सर्वप्रथम पृथ्वी को गोलाकार माना था।
- .प्रायः ऐसा माना जाता है कि ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति आज से लगभग 15 अरब वर्ष पूर्व बिग बैंग की घटना से हुई।.
- ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति का बिग बैंग सिद्धान्त जार्ज लेमेटेयर ने दिया था।
- असंख्य तारों के समूह को आकाशगंगा (गैलेक्सी) कहते हैं। एक अनुमान के अनुसार ब्रह्माण्ड में 1010 मिलियन आकाशगंगाएँ हैं।
- हमारा सौरमण्डल जिस आकाशगंगा में स्थित है, उसे मंदाकिनी कहते हैं। यह सर्पिलाकार है।
- ऑरियन नेबुला हमारी आकाशगंगा के सबसे शीतल एवं चमकीले तारों का समूह है।
- हाइड्रा सबसे बड़ा ज्ञात तारामण्डल है।
- सेन्टॉरस सबसे चमकीला तारामण्डल है।
- पृथ्वी के निकटतम तारे क्रमशः सूर्य एवं प्रोक्सिमा सेंचुरी हैं। साइरस सबसे चमकीला तारा है।
- सूर्य के केन्द्र से बाहर की ओर क्रमशः केन्द्र, फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर एवं कोरोना परतें होती हैं।
- हमारे सौरमण्डल में कुल 8 ग्रह-बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण (यूरेनस) एवं वरुण (नेपच्यून) हैं।
- आकार के अनुसार ग्रहों का क्रम क्रमशः बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, शुक्र, मंगल एवं बुध हैं।
- सूर्य से बढ़ती दूरी के आधार पर ग्रहों का क्रम क्रमशः बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण हैं।
- शुक्र एवं अरुण को छोड़कर अन्य सभी ग्रहों के घूर्णन एवं परिक्रमण की दिशा (पश्चिम से पूर्व) एक ही है।
- बुध, शुक्र, पृथ्वी तथा मंगल ग्रह को आन्तरिक ग्रह माना जाता है।
- क्षुद्रग्रह ये मंगल एवं बृहस्पति ग्रह की कक्षाओं के बीच पाए जाने वाले छोटे-छोटे आकाशीय पिण्ड हैं; जैसे- फोरवेस्टा, आटेन ।
- धूमकेतू ये गैस एवं धूल के संग्रह हैं, जो आकाश में लम्बी चमकदार पूँछ सहित प्रकाश के चमकीले गोले के रूप में दिखते हैं; जैसे-हेली धूमकेतु ।
- उल्का ये क्षुद्र ग्रहों के टुकड़े तथा धूमकेतुओं द्वारा पीछे छोड़े गए धूलकण हैं।
सौरमण्डल
सबसे बड़ा ग्रह | बृहस्पति (Jupiter) |
सबसे छोटा ग्रह | बुध (Mercury) |
पृथ्वी का उपग्रह | चन्द्रमा (Moon) |
सूर्य के सबसे निकट ग्रह | बुध (Mercury) |
सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह | वरुण (Neptune) |
पृथ्वी के सबसे निकट स्थित ग्रह | शुक्र (Venus) |
सबसे अधिक चमकीला ग्रह | शुक्र (Venus) |
सबसे अधिक चमकीला तारा | साइरस (Dog Star) |
सबसे अधिक उपग्रहों वाला ग्रह | बृहस्पति (Jupiter) |
सबसे अधिक ठण्डा ग्रह | वरुण (Neptune) |
सबसे अधिक गर्म ग्रह | शुक्र (Venus) |
रात्रि में लाल दिखाई देने वाला ग्रह | मंगल (Mars) |
सबसे बड़ा उपग्रह | गैनीमेड (Gannymede) |
सबसे छोटा उपग्रह | डीमोस (Deimos) |
नीला ग्रह | पृथ्वी (Earth) |
भोर का तारा | शुक्र (Venus) |
साँझ का तारा | शुक्र (Venus) |
पृथ्वी की बहन | शुक्र (Venus) |
हरा ग्रह | वरुण (Neptune) |
विशाल लाल धब्बे वाला ग्रह | बृहस्पति (Jupiter ) |
ग्रह
ग्रह | सूर्य की परिक्रमा अवधि | अपने अक्ष पर घूर्णन की अवधि | उपग्रह संख्या |
बुध | 88 दिन | 59 दिन | 0 |
शुक्र | 225 दिन | 243 दिन | 0 |
पृथ्वी | 365 दिन | 24 घण्टे | 1 |
मंगल | 686 दिन | 24.6 घण्टे | 2 |
बृहस्पति | 11.9 वर्ष | 9.8 घण्टे | 79 |
शनि | 29.5 वर्ष | 10.2 घण्टे | 82 |
अरुण | 84 वर्ष | 10.8 घण्टे | 27 |
वरुण | 165 वर्ष | 15.8 घण्टे | 14 |
1 thought on “ब्रह्माण्ड”